युवा संसद
केन्द्रीय विद्यालय सोनपुर द्वारा दिनांक 07/11/2023 को विद्यालय के कक्षा सातवी से बारहवीं तक के 40 छात्र- छात्राओं के द्वारा विद्यालय स्तर पर युवा संसद के कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास किया गया|
इसी कार्यक्रम का संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन केंद्रीय विद्यालय दानापुर कैंट पटना में दिनांक 09/11/23 एवं 10/11/23 को आयोजित किया गया था | जिसमे केंद्रीय विद्यालय सोनपुर के 40 विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया था |
इस प्रतियोगिता के तहत विद्यार्थियों में संसद के अंतर्गत होने वाली विभिन्न कार्यवाहियों को संपन्न किया एवं संसद से सम्बंधित बहुत सारी जानकारी जैसे अध्यक्ष का आगमन, महासचिव के विभिन्न कार्य, पूर्व मंत्रियों के निधन पर शोक, नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण, विधेयक का प्रस्ताव , पक्ष – विपक्ष की चर्चाए, राष्ट्रपति का अभिभाषण आदि को व्यावहारिक तरीके समझने का मौका मिला|